Bikaner Live

न्याय की गुहार -पूजा मारू की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च….

बीकानेर 24 सितंबर 2022 स्वर्गीय श्रीमती पूजा मारु एक होनहार, जिम्मेदार व अपने कार्य के प्रति बहुत ही संवेदनशील निष्ठावान बीकानेर की बेटी स्व श्रीमती पुजा मारू की संदिग्ध अवस्था में ससुराल में मृत पाये जाने के विरोध में सेन समाज बीकानेर द्वारा शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं विभिन्न समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। स्व पुजा मारु को न्याय दिलाने के लिए व समाज की बेटी के साथ ऐसी घटना ना हो इसलिए रतन विहारी पार्क बीकानेर से जिला कलेक्टर ओफिस तक केंडल मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर समाज के लोगों द्वारा कलेक्ट्रेट ऑफिस पर स्व पूजा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आह्वान किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!