Bikaner Live

शहीद अशोक बढाढरा गांव गोकुलपुरा सांवली सीकर के परिवार को अस्सी हजार एक सौ पचास रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई….

सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप के पदाधिकारियों ने महेंद्र तेतरवाल के नेतृत्व में दिनांक 24-09-2022 को शहीद अशोक बढाढरा के घर गोकुलपुरा सांवली सीकर पहुंचकर शहीद का किया समान। सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप के सदस्यों ने शहीद के घर पहुंचकर शहीद श्रृदांजली सभा का आयोजन कर शहीद अशोक बढाढरा व उनकी वीरांगना पत्नी श्रीमती अंकिता जी को श्रृदांजली अर्पित की व शहीद जोङे के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया। शहीद की माता जी श्रीमती सज्जना देवी, एकमात्र जिंदा बची वारिस गुडिया निकिता, छोटे भाई महेश को सरपंच श्रीमान ओमप्रकाश जी खींचङ व अन्य गणमान्य ग्रामीणों की मौजूदगी में सहायता राशि के रूप मे अस्सी हजार रुपए एक सौ पचास रूपये का चेक भैंट किया व शहीद की याद को चिरस्थायी बनाने हेतु घर के आंगन में आम का फलदार पेङ लगाकर परिवार को पेङ को अपना बेटा व बहु मानकर बङा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
ग्रुप से श्रीमान महेंद्र तेतरवाल ने समस्त साथियों की तरफ से शहीद साथी अशोक जी बढाढरा व वीरांगना श्रीमती अंकिता जी को श्रध्दांजलि दी व गमजदा परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि अब तक हम मुहिम के माध्यम से 35 शहीद परिवारों की मदद कर चुके हैं। यह 36वां मर्तबा है जब हम शहीद परिवारों की मदद कर रहे हैं तथा आगे भी शहीद परिवारों की मदद जारी रखने का भरोसा दिया है। श्रीमान ओमप्रकाश निठारवाल सीकर परिवार सामाजिक संस्था दिल्ली ने बताया कि हम ग्रुप के माध्यम से शहीद परिवारों की मदद करते रहें हैं व शहीद परिवार को हर सुख दुख में समाजिक रूप से भावनात्मक रूप से हर सम्भव साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। सरपंच श्रीमान ओमप्रकाश जी खींचङ ने परिवार की आर्थिक मदद करने पर ग्रुप सदस्यों का धन्यवाद किया व ग्रुप द्वारा शहीदों की सहायतार्थ चलाई जा रही मुहीम़ की सराहना की। साथ ही ग्रुप सदस्यों की मांग पर सरपंच ओमप्रकाश जी खींचङ द्वारा शहीद परिवार के घर के सामने से गुजर रहे आम रास्ते का नामकरण शहीद अशोक बढाढरा के नाम पर करने की घोषणा की। सरपंच द्वारा की गई घोषणा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य ग्रामीणों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
इस मौके पर सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप की तरफ से श्रीमान महेंद्र तेतरवाल, सीकर परिवार के ओमप्रकाश जी निठारवाल, श्रीमान राजेश जी काजला, श्रीमान राजेश जी बुरडक, अरूण जी BSF, श्रीमान राकेश जी सैन, श्रीमान सुल्तान सिंह जी Army, श्रीमान कमल किशोर जी, श्रीमान गुलाब जी राईका व ओमप्रकाश जी खींचङ सरपंच, राधाकिशन जी खिंचङ अध्यापक, हरिसिंह जी बढाढरा, स्वास्थ्य सुरेश जी (भाई), महेश जी बढाढरा (भाई) SSB, अशोक बिजारणिया, डॉ श्रीनारायण जी सैनी, रामस्वरूप विकास सुभाष जी खींचङ, मुकेश जी शर्मा LIC व अन्य गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!