Bikaner Live

केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव गिफ्ट, सरकार ने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का किया ऐलान…
soni
फाइल फोटो

कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक आज हुई और उसी में डीए में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई.

यूनियन कैबिनेट (Union Cabinet) की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.गौरतलब है कि कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक आज बुधवार को हुई और उसी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) पर मुहर लगाई गई. बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफे की चर्चाएं बीते कई दिनों से जारी थीं.

सरकार (Government) ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी (Salary) में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.

संकलन मीडिया सूत्रों से…..

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!