
बीकानेर। आज बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थीयों द्वारा शहीद.ए.आजम भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद छात्रसंघ नेता मोहित राजपुरोहित ने बताया कि आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। भगत सिंह आज हजारों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है । युगो युगो तक हजारों युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भगत सिंह क्रांति को नई दिशा देने वाले युवा थे जिन्होंने कहा था वे मुझे कत्ल कर सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं लेकिन मेरे जज्बे को नहीं।भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि.कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों.युगों तक प्रेरित करती रहेगी ।













