Bikaner Live

अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया….
soni
फाइल फोटो

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया गया है. सीएम अशोक गहलोत ने इस आदेश का ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.

सीएम ने कहा कि अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी. केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है.

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!