Bikaner Live

अश्व उत्पादन परिसर स्थापना दिवस -अश्व प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह चौहान प्रथम….

बीकानेर अश्व उत्पादन परिसर का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अश्वकेंद्र के निदेशक डॉ यशपाल शर्मा ने कहा की अश्व प्रजाति विलुप्त होने की स्थिति से जूझ रही है फिर भी अपने प्रयासों में किसानों व अश्व पालको की जागरूकता तथा सहयोग से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकते हैं साथ ही अश्व के उपयोग को अन्य विकल्प के रूप में लेने की योजना तैयार की जा रही है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शुष्क अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ आर्यबंधु साहू थे विशेष अतिथि काजरी क्षेत्रीय कार्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ एन डी यादव एवं केंद्रीय भेड़ अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय कार्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला सैनी थी केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ राम अवतार लेघा ने केंद्र के पिछले 33 वर्षों में योगदान के बारे में बताया कार्यक्रम में किसानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई! पशुपालकों व किसानों के प्रतियोगिता में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदीप सिंह चौहान पुत्र महेंद्र सिंह चौहान पहलवान निवासी पुरानी गिनानी ने प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए व अश्व पालक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया! विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन कमल कुमार सिंह ने किया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश देदर ने धन्यवाद ज्ञापित किया!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!