
बीकानेर प्रधानाचार्य संघर्ष समिति 2021-22 के बैनर तले निदेशालय बीकानेर के सामने आज अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन प्रदेश भर से आए प्रधानाचार्य पद पर पदोनत सैकड़ों व्याख्याताओं ने लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा है, धरना अनवरत जारी रहेगा जब तक शिक्षा विभाग द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया जाता। पदोनत व्याख्याताओं की मुख्य मांग हैं, की शिक्षा विभाग द्वारा संघर्ष समिति के बैनर तले सत्र 2021-22 की प्रिंसिपल DPC हेतु इससे पूर्व जून 2022 में भी निदेशालय बीकानेर के सामने लगातार 12 दिनों तक धरना देने के उपरांत गत 5 जुलाई 2022 को इनकी सत्र 2021-22 की प्रधानाचार्य डीपीसी RPSC द्वारा अनुमोदित कर 11 जुलाई 2022 को चयन सूची जारी कर दी गई थी। चयन सूची जारी होने के 3 महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी आज दिनांक तक उक्त पदोनत पात्र लाभार्थियों का शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया गया, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों में भारी आक्रोश है। वर्तमान में राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के लगभग 8000 पद रिक्त चल रहे हैं संघर्ष समिति निदेशालय बीकानेर से मांग करती है कि 30 सितंबर से पूर्व काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करें, अन्यथा 30 सितम्बर तक काउंसिलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया जाता है तो आन्दोलन और तेज किया जाएगा।















