Bikaner Live

समाज कल्याण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक
आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां…..


बीकानेर, 30 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के तहत 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन प्रातः 10 से 2 बजे तक मुक्ता प्रसाद स्थित जय भीम वृद्ध आश्रम एवं वृंदावन एंक्लेव स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस प्रातः 8 बजे गांधी पार्क में, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस दोपहर 3 बजे केंद्रीय कारागृह में, 4 अक्टूबर को समस्त आंगनबाड़ी, राजकीय संप्रेषण एवं किशोर तथा राजकीय बालिका गृह में प्रातः 11 बजे बाल दिवस मनाया जाएगा। इसी प्रकार 5 अक्टूबर को नारी निकेतन में दोपहर 2 बजे महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे दंतौर स्थित नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र तथा वरदान हॉस्पिटल में जनचेतना दिवस, 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज सप्ताह कल्याण का समापन प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक सेवा आश्रम-2 नारी निकेतन परिसर तथा दोपहर 2 बजे नोखा स्थित अपना परिवार मानसिक विमंदित एवं पुनर्वास गृह में आयोजित किया जाएगा।
सप्ताह के दौरान अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना जागृत करने का कार्य किया जाएगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!