Bikaner Live

स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं -15 अक्टूबर से होगा समय परिवर्तन….

1 अक्टूबर यानी अस्पताल डिस्पेंसरी व सरकारी या प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करके पंद्रह अक्टूबर तक स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश को स्थगित कर दिया है। ऐसे में शनिवार से स्कूलों का समय पूर्व की तरह ही रहेगा। मगर अस्पताल डिस्पेंसरी में समय का बदलाव का आदेश जारी हो चुका है

एक पारी व दो पारी स्कूलों का समय अलग अलग होता है। शिक्षा विभाग में सर्दी और गर्मी के हिसाब से अलग अलग समय होता है। आमतौर पर सर्दी का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है जबकि गर्मी का समय एक अप्रैल से बदल जाता है। इस बार अप्रैल के समय में भी विलंब से परिवर्तन किया गया। इसी तरह अब सर्दी का समय भी विलंब से बदलेगा। एक अक्टूबर के आदेश को पंद्रह अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। संभव है कि ये पंद्रह अक्टूबर से एक नवंबर तक चला जाए। फिलहाल शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन के लिए समय परिवर्तन को स्थगित किया है।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के संगठन द्वारा बताया गया कि मौसम को देखते हुए समय को कुछ दिन के लिए यथावत रखने का प्रयास किया गया था! शिक्षक संघ के सुझाव प्रिया सफल हुए इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आभार

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!