Bikaner Live

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 15 अक्टूबर को…
दंतौर में हुआ पोस्टर का विमोचन…
ग्रामीण अंचल के विद्यार्थीयों में भारी उत्साह



30 सितंबर दंतौर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 15 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12 से 0

1 बजे तक होगी। तहसील संयोजक सुभाष सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। सह संयोजक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि तहसील जिला व प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार शील्ड साहित्य एवं प्रमाण पत्र से जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।परीक्षा में भाग लेने के लिए ग्रामीण अंचल के विद्यार्थीयों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। परीक्षा के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दंतोर में किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार व विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!