
बीकानेर रजत जयंती महोत्सव जोधपुर में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का रजत जयंती त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 7 ,8 व 9 अक्टूबर को जोधपुर के अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन में होगा। बीकानेर महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी ने बताया कि राजस्थान से 15 प्रांतों के साधक इस महोत्सव में शरीक होकर, कॉलेज स्कूल की छात्राओं के साथ भूर्ण हत्या के विरोध में और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के समर्थन में विशाल जन जागरण रैली निकालकर आगाज करेंगे। ऋषिकेश के संत आनंद ब्रह्मचारी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में योगी रमण नाथ, जैन संत चंद्र प्रभा,आईएस रतन लाहोटी, डाक्टर अर्पिता कक्कर एडीआरएम रेलवे श्री एनके शर्मा, सुरेश राठी विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी मुख्य वक्ता होंगे। भाटी ने बताया कि समापन समारोह को आर एस एस के प्रचारक प्रमुख श्री नंदलाल उर्फ बाबा जी सम्बोधित करेंगे। रैली को डॉक्टर अमृता दुहन DCPऔर अपूर्वा परवाल एसडीएम हरी झंडी दिखाएंगे। ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास जी द्वारा आज्ञा प्राप्त संस्था के 26 वर्ष में निरंतर पूरे होने पर केंद्रीय प्रदेश के पदाधिकारी मिल बैठ कर उपरांत सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर वर्तमान समय में कैसे क्या करें इस पर विचार मंथन कर आगामी कार्य योजना बनाएंगे? नगर मंत्री सुरेश शर्मा के अनुसार बीकानेर संभाग से लगभग 200 साधक कालका बाड़मेर ट्रेन से कल शुक्रवार को जोधपुर प्रस्थान करेंगे। योगेंद्र भाटी नगर अध्यक्ष।













