Bikaner Live

बालिका की हिफाजत में मददगार बनेगी -नारी शक्ति वूमेन एम्पॉवर

नारी शक्ति वूमेन् एम्पावर बीकानेर शाखा द्वारा बालिकाओं को घरेलू हिंसा,आत्म सुरक्षा सहित अनेक बिन्दुओं को लेकर सतर्क व सजग करने के उद्देश्य से हिफाजत कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। जिसके बैनर का लोकार्पण माध्यमिक निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि हिफाजत कार्यशाला बीकानेर के बालिका विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के तहत बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा एवं साइबर क्राईम छेड़छाड़ आदि के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर मंजूषा भास्कर,रजनी कालरा,सुषमा राय,संजू खत्री,शैली दुग्गल उपस्थित थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!