
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर( तोलाराम मारू)
दिनांक 21 सितम्बर 2022 से एक महीने के लिए तेरापंथ भवन श्रीडूंगरगढ़ में निशुल्क प्राकृतिक एवं योग शिविर धर्मचंद पुगलिया की स्मृति में तेरापंथ भवन के अध्यक्ष भीखम चंद पुगलिया के आर्थिक सोजनय से चल रहा है। इससे पूर्व भी भीखम चंद पुगलिया द्वारा 17 दिवसीय प्राकृतिक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिससे काफी रोगियों को लाभ हुआ।जो लकड़ी के सहारे चलते हुए आए। चिकित्सा शिविर में आने से लकड़ी के सहारे की जरूरत नहीं रही। रोगियों ने चिकित्सक एवं भामाशाह भीखम चंद पुगलिया का आभार प्रकट किया था। जनता की लगातार मांग को देखते हुए उदारमना भीखम चंद पुगलिया ने दूसरा शिविर लगाया है।।
धर्मचद भीखम चंद पुगलिया चेरिटेबल श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा एवं अन्य सेवाएं निरन्तर क्षेत्र वासियों को मिल रही है।
मालचंद सिंघी मंत्री ने स्वयं कोलकाता से आकर शिविर का अवलोकन किया तथा हर उपस्थित रोगी से व्यक्तिगत सम्पर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।हर रोगी ने प्राकृतिक चिकित्सा से लिए गए उपचार से प्रसन्नता व्यक्त कर बीमारी में काफी सुधार होना बताया। रोगियो की संख्या अधिक होने पर डॉक्टर राधेश्याम पारीक डॉक्टर रवि पारीक द्वारा निश्चित समय के बाद भी अपना समय देने पर मालचंद सिंघी ने प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि भीखम चंद पुगलिया ऐसे समाजसेवी है जो मानव सेवार्थ सदेव तत्पर रहते हैं। धर्मचद भीखम चंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ कोलकाता द्वारा आयुर्वेद एवं होमियोपैथिक चिकित्सालय का निर्माण करवाकर श्रीडूंगरगढ़ को एतिहासिक सोगात दी जाएगी। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू को भी उपस्थित रोगियों ने प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में मिले रोग निदान के बारे में जानकारी दी। तथा प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम एवं रवि पारीक का आभार प्रकट किया। अब तक शिविर में एक हजार से अधिक रोगियों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सीय सेवाएं ली है













