Bikaner Live

देशनोक पालिका मण्डल की बैठक आयोजित….

देशनोक नगरपालिका देशनोक के सभागार में अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में देशनोक पालिका मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा 22 बिन्दुओ का एजेन्डा प्रस्तुत किया गया। एजेन्डे के सभी बिन्दुओं पर क्रमवार पार्षदो से विचार विमर्श कर पारित किये गये। प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत पार्षदो के मांग पर पट्टा आवेदक से लिया जाने वाला आपत्ति सूचना शुल्क राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश की पूर्णतया पालना की जाएगी। इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार देने के लिए प्रेरित करे। इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 50,000 रूपये के ऋण के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित करें। आईएचएसडीपी योजना की शेष राशि के उपयोग के सम्बन्ध में नियमानुसार राशि खर्च करने का विचार विमर्श हुआ। निर्माण शाखा से सम्बन्धित समस्त पत्रावलियों की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई। स्थापना शाखा,इन्दिरा रसाई योजना,सार्वजनिक निर्माण विभाग की सडको , महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय,राजकीय महाविद्यालय देशनोक, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि शाखा से सम्बन्धित कार्याे पर ,FSP plant के तैयारी के सम्बन्ध में विचार विमर्श किए गये। नगरपालिका के क्षे़त्र के प्रत्येक वार्ड के लिय दा दो हाई मास्क लगाने पर सहमती प्रदान की गई। नगरपालिका क्षेत्र मे सहभागिता योजना के सम्बन्ध मेे श्री शान्ति लाल भूरा से सडक निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। मृत कर्मचारी ओमप्रकाश के आश्रितों को व सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान करने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस मनाने के संदर्भ में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस प्रकार सभी एजेन्डो पर विचार विमर्श के पश्चात पारित किये गए। जिसमें श्रीमति तनूजा कंवर उपाध्यक्ष,श्रीमति कान्ता,श्रीमति प्रियंका चारण,श्री शान्तिलाल,श्री सीतादान,आवंडदान, श्री चम्पालाल,श्री रमेश कुमार, हसांराम,श्री गोपालराम,श्री सहस्त्र किरण श्रीमति मीना देवी,श्री पवन कुमार,श्रीमनोज सिंह, श्रीजगदीश शर्मा, श्री गजानन्द, श्रीमति ललिता देवी,श्री चण्डीदान,श्रीमति राधा देवी,मीना बानों श्री नथमल, श्रीमति सीमा, आदि उपस्थित रहें।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!