Bikaner Live

दोहरीकरण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित


पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामाख्याली रेलखंड के मध्य स्टेशनों पर दोहरीकरण लाइन के कमिश्निंग के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.2022 व 15.10.2022 को।
2. गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.2022 व 16.10.2022 को।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*
1. गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.2022, 14.10.2022 व 16.10.2022 को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-मेहसाना-वीरमगाम-सामाख्याली होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.2022, 15.10.2022 व 16.10.2022 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सामाख्याली-वीरमगाम-मेहसाना पालनपुर होकर संचालित होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!