Bikaner Live

रविशेखर मेघवाल का तिलक एवं मालाओं से विभिन्न मोर्चों द्वारा अभिवादन….

बीकानेर। मंगलवार को सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में श्री रविशेखर मेघवाल को श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने पर विभिन्न मोर्चो एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर एवं मालाओं द्वारा अभिवादन किया। मंगलवार को सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविशेखर मेघवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेवारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की ।   रविशेखर मेघवाल ने विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री पद की जो जिम्मेदारी मुझे दी है वो आप सभी युवा साथियों के साथ मिलकर संत शिरोमणी श्री रविदास जी के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाने का पुरा प्रयास करूंगा। रविशेखर मेघवाल ने कहा कि यह संगठन देश-दुनिया के रविदास समाज के लाखों लोगो के समूह का सामाजिक संगठन है, जिसके सभी रविदासी समाज के प्रमुखगण जिनमें कई देशों के केन्द्रीय व राज्य स्तर पर मंत्रीगणों, लोकसभा-राज्यसभा के संसद सदस्यो, विधानसभा सदस्यों केन्द्रीय व राज्य स्तर पर कार्यरत अधिकारीगणों तथा बुद्धिजीवीगणों, पत्रकारो-अधिवक्ताओं, सेवानिवृत अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षाविदों युवा छात्रगणों आदि का समूह समायोजित है।  मंगलवार के कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम सिंगड, अर्जुन कुमावत, महामंत्री, विरेन्द्र करल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन सुथार, उपाध्यक्ष, इमरान, उपाध्यक्ष, गिरिराज सिंह चारण, जिला मंत्री, मदन सियाग, गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष, शिव प्रजापत,लालगढ मण्डल अध्यक्ष, नेमीचन्द कुलडिया, कार्यकारिणी सदस्य, भवानी सोनी, सोशल मीडिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, राज कडेला, महामंत्री, दीपाराम नायक, उपाध्यक्ष विजेन्द्र वाल्मीकि गोपेश्वर बस्ती मण्डल अध्यक्ष, छैलाराम मेघवाल, गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष तथा अनु सुथार, जिलामंत्री, श्रीमती विमला ओम उपाध्याय देहात मंत्री, उमा सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्य, इन्दु वर्मा, मीडिया प्रभारी, जस्सुसर मण्डल, अर्चना अग्रवाल, कमलजीत कौर के साथ कई महिला पदाधिकारी के साथ कई सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!