Bikaner Live

उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे….
soni

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक बार फिर केदारनाथ के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह छठवां मौका है, जब पीएम केदारनाथ के दौरे पर आए हैं। यहां वह सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। बाद में शंकराचार्य की समाधि के दर्शन का कार्यक्रम। केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण काम का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से मंदिर को सजाया गया है।

श्रमेव जयते’

‘श्री केदारनाथ धाम’ के पुनर्निर्माण में योगदान देने वाले श्रम साधकों से संवाद किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं. पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 8 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने केदार बाबा की पूजा अर्चना की. पीएम मोदी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया. इसके बाद पीएम ने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर दर्शन किए. पीएम मोदी ने इसके बाद केदारनाथ में रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी. इसके बाद वे बद्रीनाथ पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की.

पीएम ने कहा कि विदेशों में वहां की संस्कृति से जुड़े स्थानों की ये लोग तारीफ करते नहीं थकते थे, लेकिन भारत में इस प्रकार के काम को हेय दृष्टि से देखा जाता था. आस्था के ये केंद्र सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारे लिए प्राणवायु की तरह हैं. वो हमारे लिए ऐसे शक्तिपुंज हैं, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें जीवंत बनाए रखते हैं.

पीएम मोदी ने बद्रीनाथ के पास माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज बाबा केदार और बद्री विशाल जी के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया, जीवन धन्य हो गया. माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है. लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव, देश का पहला गांव है.

संकलन मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!