Bikaner Live

दिवाली की सौगात बेरोजगार युवक-युवतियों को मिले नियुक्ति पत्र… बीकानेर रोजगार मेला- संसदीय कार्य मंत्री मेघवाल ने दिए नियुक्ति पत्र,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के दिन 22 अक्टूबर को देश के युवाओं के लिए रोजगार मेला की शुरुआत की है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ किया है. 75 हजार युवाओं को रोजगार पत्र सौंप बोले PM मोदी- सरकारी नौकरी सुविधा का नहीं, देश के लिए सेवा का अवसर….

बीकानेर रोजगार मेला- संसदीय कार्य मंत्री मेघवाल ने दिए नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री ने किया संबोधित
बीकानेर केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को शनिवार को रेलवे ऑडिटोरियम बीकानेर में लगे रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र अर्जुन राम मेघवाल,सांसद/ बीकानेर एवम संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार के हाथों दिए गए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा नवनियुक्त कर्मचारियों के साथ संवाद किया । नवनियुक्त कर्मचारियों में 15 रेलवे, 6 बीएसएफ, 5 ईएसआईसी, 5 सेंट्रल व केनरा बैंक एवं 13 कर्मचारी डाक विभाग में नियुक्त हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, माधो राम चौधरी/ प्रदेश उपाध्यक्ष -भाजपा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह बारहठ तथा बीकानेर रेल मंडल के कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ, बीएसएफ, केनरा बैंक, ईएसआईसी व डाक विभाग के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शनिवार को शुरू हुए रोजगार मेले के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों जैसे रेलवे डाक, गृह, राजस्व, रक्षा व श्रम और रोजगार विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने की योजना है । प्रथम चरण में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किए 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!