Bikaner Live

शहर भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न;-पार्टी नेतृत्व और संगठन पूरी तरह से सक्रिय चुनावी मोड में- माधोराम चौधरी

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला पदाधिकारियों, मंडल और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी श्री माधोराम चौधरी भी उपस्थित रहे।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी नवंबर और दिसंबर माह में विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा और विभिन्न प्रकार की तैयारियों के संबंध में चर्चा के साथ साथ नव मतदाता अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जन आक्रोश यात्रा से संबंधित जिला समिति तथा विधानसभा समिति की संरचना के सम्बन्ध में सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी के साथ विभिन्न दायित्व वितरण पर भी विचार विमर्श किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व और संगठन पूरी तरह से सक्रिय होकर चुनावी मोड में आ चुका है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से सामूहिकता और सामंजस्य के साथ संगठन कार्य करते हुए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने और बूथ से संबंधित सभी दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ मिशन के रूप में पूर्ण करने का आह्वान किया।

चौधरी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में भ्रष्ट, नाकारा और अकर्मण्य कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्णतः विफल कार्यकाल के बावजूद भी सरकार इसे जश्न के रूप में मनाने की तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा भी जनसरोकार और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए राज्य सरकार के खिलाफ़ विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर व्यापक जनाक्रोश यात्राओं की योजना बनाई गई है।

चौधरी ने जनआक्रोश यात्रा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रेस वार्ताओं का आयोजन, सोशल मीडिया प्रचार प्रसार गतिविधियों, जिला और विधानसभा स्तरीय समितियों की रचना, रथ लॉन्च कार्यक्रम, ग्राम चौपाल, पत्रक वितरण, जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तरीय महासभा और जनआक्रोश प्रदर्शन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने शहर भाजपा संगठन द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों और अभियानों की जानकारी देते हुए जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

शनिवार को आयोजित हुई इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवकिशन मारू, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अभय पारीक, विनोद करोल, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, जेठमल नाहटा, मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, वेद व्यास, सोहनलाल चांवरिया, जिला कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया, अर्जुन प्रजापत, दीपाराम नायक, अनिल हर्ष इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!