Bikaner Live

दीप उत्सव पर एक दिया सद्भाव का जलाया….

बीकानेर। दिपावली पर्व की पूर्व संध्या पर बीकानेर के पब्लिक स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार की शाम को वतन परस्त ओर शांति का संदेश देने वाले लोगों ने एक दीया सद्भाव का जलाया । जिसमें बीकानेर के साहित्यकार -कवि शिव दाधिच, सामाजिक कार्यकर्ता और नेता त्रिलोक सिंह चौहान, पत्रकार सैय्यद अख्तर भाई, भवानी आचार्य, इकबाल खान, आरसी सिरोही, राजेश खीछड, नरेंद्र पडिहार, राजेश विश्नोई, सुभाष जाट, राकेश सहारण मुकेश सहित सभी ने अपने हाथों पर दीपक जलाकर शहीदों को किया याद।
इस अवसर पर साहित्यकार कवि शिव दाधिच ने बताया की बीकानेर की गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने एवं शांति भाईचारे की अलख जगाने वाले ऐसे कार्यक्रम हर साल होने चाहिए।अगर आप गंगा- जमुनी तहजीब के पैरोकार हैं तो आइए ओर एक दीया सद्भाव का जलाकर नफरत के अंधेरे का खात्मा कीजिए।

Author picture

खबर

Related Post