
देशनोक दीपावली के अवसर पर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा द्वारा पार्षदों, मंत्रालयिक कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, निर्माण ठेकेदारों, श्रमिकों एवं इंदिरा गांधी शायरी रोजगार गारंटी योजना के तहत लगे हुए स्टाफ को शुभकामनाओं के साथ मिठाई प्रदान की गई !
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद रमेश कुमार उपाध्याय, मनोज सिंह बारट, चंडी दान चारण, आवड़ दान चारण, हँसा राम मेघवाल, मनोज नायक, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट गिरीश हिंदुस्तानी, ताराचंद दर्जी, चोखाराम नायक, पूर्व पार्षद जगदीश दान, श्री करणी मंदिर के पूर्व सचिव नारायण दान, समाजसेवी बद्रीनारायण दर्जी एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे !
त्योहार के अवसर पर नगर पालिका भवन, अग्निशमन केंद्र, सामुदायिक भवनों, सुविधा कंपलेक्स, रेन बसेरा, इंदिरा रसोइयों आदि पर इलेक्ट्रॉनिक विशेष रंग बिरंगी सजावट की गई !
नगर पालिका के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी 25 वार्डों में विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया !
पालिका के अग्निशमन वाहन की व्यवस्था 24 घंटे के लिए चौकस रखी गई है !
पालिका परिवार द्वारा समस्त नगर निवासियों को इस मंगल पर्व की शुभकामना प्रेषित की गई !













