Bikaner Live

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को…..


बीकानेर, 27 अक्तूबर। श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, रतनगढ़, नोखा, नागौर एवं अन्य संभाग से पुरुष व महिला वर्ग से करीब 40 महाविद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने बताया की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का उद्घाटन सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज.के.पवन द्वारा किया जाएगा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!