
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल जेपी व्यास पाबू दान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में देवस्थान विभाग के आयुक्त से मिले इन पदाधिकारियों ने लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य प्रांगण में टूटे हुए मार्बल को नवीनीकरण करने एवं चामुंडा माता के मंदिर के पीछे की दीवार बनाने बाबत आयुक्त महोदय से वार्तालाप की आयुक्त ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि हमारे विभाग का कर्मचारी जाकर एस्टीमेट बना कर लाएगा और उसके बाद में उसको स्वीकृत करके अति शीघ्र ही इस कार्य को अंजाम दे दिया जाएगा इस संदर्भ में रमेश सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा यदि बीकानेर के आराध्य सेठ नगर सेठ के नाम से प्रसिद्ध है इस मंदिर परिसर में उक्त प्रांगण के मार्बल को और चामुंडा माता के मंदिर के पीछे की दीवार को बनाने में किसी भी तरह की कोताही बरती गई तो पूर्व पदाधिकारियों का शिष्टमंडल आयुक्त के यहां धरना प्रदर्शन करेंगे और जब तक काम नहीं होता तब तक इस मुद्दे को आयुक्त महोदय के सामने बार-बार रखा जाएगा पूर्व महा मंत्री पी डी सिंह ने कहा कि उक्त कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मुद्दे को लेकर जेपी व्यास और शिष्टमंडल को लेकर आयुक्त महोदय से नोकझोंक भी हुई उसके बाद में इस संवेदनशील मुद्दे को ध्यान में रखते हुए आयुक्त महोदय ने इनकी बात को ध्यानपूर्वक के सुनकर और शीघ्र ही काम कराने का आश्वासन दिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान ने कहा कि राज्य सरकार का कोई भी मंत्री बीकानेर में प्रथम बार आएगा तो उनको ज्ञापन देकर उक्त मांग को गंभीरता से रखेंगे















