Bikaner Live

विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण समारोह आज से…


राजस्थान में श्रीजी की धरा नाथद्वारा-राजसमंद में संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाले विश्वास स्वरूपम लोकार्पण महोत्सव का आगाज शनिवार (29 अक्टूबर) को होगा।
दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। आज यानी शनिवार को उसका लोकार्पण समारोह शुरू होने जा रहा है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है।
प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी।

आज नाथद्वारा में मोरारी बापू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इस शिव मूर्ति का अनवारण समारोह शुरू होगा. इस मूर्ति को विश्वास स्वरूपम का नाम दिया गया है. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा भी इस संबंध मैं एक क्विट किया गया

https://twitter.com/my_rajasthan/status/1577157216590655488?s=20&t=7t-W9itb-pKzyCZzR8p4jA

संकलन मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!