Bikaner Live

कल रविवार को बंधेंगे 50से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में, कौम नागौरी तेलियान जश्न -ए-इज्तिमाई शादी समारोह का हो रहा आयोजन….

बीकानेर।  कौम नागौरी तेलियान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बीकानेर के हसनैन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में कल रविवार दोपहर में सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान 50से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह स्थल पर बीकानेर के नामी गिरामी हलवाई  रामजी कुम्हार के नेतृत्व में मेहमानों और बारातियों के लिए विभिन्न तरह के पकवान बनाने का कार्य आज शनिवार को देर शाम तक जारी था। सामूहिक विवाह समारोह के प्रेस प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया कि आज शनिवार को इंतजामिया कमेटी के हाजी अब्दुल मजीद खोखर, एडवोकेट सैय्यद अनवर अली, पूर्व नगर परिषद सभापति हाजी हारून राठौड़, सैय्यद अब्दुल हमीद चौधरी, सैय्यद महमूद अली,रऊफ राठौड़, सिकंदर राठौड़, अब्दुल अजीज राठौड़, अजीज जैदी,अनवर मिस्त्री, सैय्यद वली मौहम्मद, रिजवान अंसारी, कय्यूम खिलजी,कदीर गौरी, सैय्यद अख्तर अली तेली सहित समाज  के आदि लोगों के नेतृत्व में हलवाई और टेंट के कार्य पूर्ण करवाने में जुटे हुए थे।

Author picture

खबर

Related Post