Bikaner Live

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को नोखा की धरा पर…..

बीकानेर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को नोखा की धरा पर आएंगे। वे थावरिया गांव के जोगणियां बाला में होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे समाजसेवी जगदीश व गोकुलराम पंवार ने बताया कि प्रभुराम पंवार एवं जमना देवी पंवार की स्मृति में माडिया परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर निर्माण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम थावरिया गांव के जोगणियां बाला में होगा। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अलवर सांसद योगी बालिकनाथ, एग्रो इंडस्टी डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रामेश्वर डूडी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता 108 बाबा जिंदानाथ के महंत बालकनाथ महाराज करेंगे। विशिष्ट अतिथि महंत योगी कृष्णनाथ महाराज, महंत योगी समुंद्रनाथ होंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 19 नवंबर को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11 बजे, संख्या ढाल व माता जाग त 9 बजे आयोजित होगा। 20 नवंबर को सु C 11 बजे चादर रस्म, दोपहर 12 बजे भंडारा, दोपहर दो बजे संत विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा।

Author picture

खबर

Related Post