Bikaner Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों का संभागीय स्नेह मिलन



आध्यात्मिक उन्नति के प्रयास करें-बी.के.कमल
बीकानेर, 29 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का संभाग स्तरीय स्नेह मिलन शनिवार को क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में संभाग प्रभारी बी.के.कमल की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में संस्था के श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ व बीकानेर की 45 बहनों ने हिस्सा लिया। श्रीगंगानगर प्रभारी बी.के. मोहिनी, सूरतगढ़ की बी.के.रानी, चूरू की सुमन, विजय नगर की वर्षा व रावतसर की नीलिमा ने सेवा केन्द्रों की गतिविधियों से अवगत करवाया।
संभाग प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि भौतिक युग में लोग मनोविकारों, नशा व व्यसन के शिकार हो रहे है। सेवा केन्द्रों की बहनें क्षेत्र के लोगों में आध्यात्मिक उन्नति के प्रयास करें तथा मनोविकारों को दूर करने के लिए राजयोग के अभ्यास के लिए प्रेरित करें। लोगों को मनो विकारों व नशा तथा व्यसन की प्रवृति से बचाने के लिए चेतना लाएं। मुख्यालय माउंट आबू की योजना व भावना के अनुसार आपसी स्नेह, समझ के साथ कार्य करें। सम्मेलन में शिवबाबा का स्मरण व वंदन करते हुए केन्द्र की गतिविधियों का संचालन करने का संकल्प लिया। बीकानेर केन्द्र के वरिष्ठ सदस्य हंसमुख भाई, बी.के.राधा, रजनी व बी.के. मीना ने सम्मेलन में भागीदारी निभाने वाली बहनों का स्वागत किया।


Author picture

खबर

Related Post