
पुलिस थाना जामसर
अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
> पुलिस थाना जामसर की कार्यवाही
> ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई कार्यवाही
★ 10 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफतार
श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा कार्यवाही करने के निर्देशन प्राप्त हुए। जिसमे कार्यावाही करने हेतु समय-समय पर श्री सुनील कुमार आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री नोपाराम भाकर आरपीएस वृताधिकारी वृत लुणकरनसर के सुपरविजन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आपरेशन साहो के तहत लगातार चौथी कार्यवाही व आपरेशन चक्रव्युह के तहत कार्यवाही करने हेतु थानाधिकारी जामसर श्री इन्द्र कुमार पुनि द्वारा थाना हाजा के स्टाफ को दिशा निर्देशित किया गया व दोनो अभियानो के तहत कार्यावाही करने हेतु आसूचना संकलन की गई । दिनांक 28.10.2022 को श्री सुरेश मील उनि कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना जामसर द्वारा स्पेशल टीम का गठन कर निरन्तर आसूचना संकलन की गई। हाईवे पर स्थित होटल ढाबो को गहनता से चैक किया गया व दौराने गस्त श्री सुरेश मील उनि कार्यवाहक थानाधिकारी जामसर मय स्टाफ द्वारा धाडीवाल पेट्रोल पम्प के पास रिको खारा के पास एक संदीग्ध व्यक्ति को काबू में कर चैक किया गया तो व्यक्ति से कुल 10 किलो 200 ग्राम पोस्त बरामद किया, उक्त शक्स अमरसिंह पुत्र हरीसिंह जाति राजपूत उम्र 40 साल निवासी खारा पुलिस थाना जामसर को गिरफ्तार किया जाकर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसका अनुसंधान श्री चन्द्रजीत सिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना लुणकरनसर द्वारा किया जा रहा है। PS Offic
पुलिस टीम :- 1. श्री सुरेश मील उप निरीक्षक
2. श्री ग्यारसीलाल सउनि
3. श्री विनोद कुमार एचसी 82
4. श्री अजय सिंह कानि 456
5. श्री जितेन्द्र कुमार कानि 514
6. श्री रामनिवास कानि 1394













