
ऑपरेशन “साईबर क्लीन” के तहत सोशल मिडिया पर हथियारो से संबंधित
पोस्ट डालने का एक आरोपी गिरफतार
> पुलिस थाना जसरासर की कार्यवाही
> ऑपरेशन साईबर क्लीन के तहत की गई कार्यवाही
> आरोपी द्वारा सोशल मिडिया अकाउन्टस पर हथियारो के साथ पोस्ट शेयर की गई
श्रीओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन साईबर क्लीन ” अभियान में वांछित अपराधियों व आपराधिक प्रवृति के लोगों को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही H. करने के निर्देशानुसार श्री योगेश यादव आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने व आपराधिक गैंग के ग्रुप व उनके पोस्ट, स्टेटस आदि अपलोड कर समाज में भय व्याप्त करने वाले अपराधियो की निगरानी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री सुनिल कुमार आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर (ग्रामीण) व श्री भवानीसिंह इंदा आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा बीकानेर के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया हेण्डल फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने का अपराध कारित करने वाले थाना हाजा क्षेत्र के सांवर लाल मेघवाल पुत्र श्री भगवानाराम जाति मेघवाल निवासी बनिया पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों व हथियारों के साथ विडियो व फोटो अपलोड करने व उनकी पोस्ट व रील को शेयर करने से नवयुवकों को अपराध की तरफ आकर्षित कर दुष्प्रेरित करना जिससे नवयुवकों के सदाचरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा आमजन में भय व्याप्त होता है तथा क्षेत्र की शांति व कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गिरफ्तार आरोपी का उक्त कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अतः इस प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाकर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
टीम:
1. श्री जगदीश पाण्डर उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर 2. श्री भागीरथ राम सउनि पुलिस थाना जसरासर
3. श्री अजय कुमार कानि 1991 पुलिस थाना जसरासर













