Bikaner Live

भगवान श्रीकृष्ण के अवतार माने गए बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन केक काटकर भक्तिमय भजन कीर्तन कर मनाया

बीकानेर 4 नवंबर 2022 देवउठनी एकादशी राम भक्तों के लिए एक विशेष दिन हारे के सहारे श्याम बाबा का जन्म उत्सव… पुरानी गिनानी निवासी श्याम प्रेमी गोपाल तंवर और उनके परिवार द्वारा श्याम बाबा का जन्मदिन बहुत ही भव्य भक्ति भाव से बनाया गया दोपहर 2:00 बजे भजन कीर्तन मंडली द्वारा एक के बाद एक मंत्रमुग्ध करने वाले भक्तिमय संगीत भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया संध्याकालीन श्याम बाबा की आरती कर केक काटा गया और सभी परिवार जन के साथ साथ मोहल्ला निवासी ने कार्यक्रम का आनंद लिया!
श्याम बाबा की जन्म उत्सव पर थाली बजाई गई और आतिशबाजी का आनंद लिया गया!
भगवान श्रीकृष्ण के अवतार माने गए बाबा खाटू श्याम का आज जन्मदिन है. बाबा खाटू श्याम को हारे का सहारा माना जाता है. राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम का भव्य मंदिर है जहां भारत के अलावा विदेशों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि जो सच्चे मन से इनकी आराधना करता है उसकी मनोकामना सदा पूर्ण होती है. कहते हैं इनकी भक्ति करने वाला गरीब से धनवान बन जाता है.

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!