Bikaner Live

शिक्षा मंत्री डा कल्ला के प्रयासों से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल की स्वीकृति जारी….

बीकानेर, 11 नवंबर । शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के प्रयासों से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल की स्वीकृति जारी की गई है।
बजट घोषणा के अनुरूप स्वीकृत इन ट्यूबलों के लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके तहत मुक्ता प्रसाद सेक्टर 1 में 39 लाख 32 हजार, सेक्टर 5 में 40 लाख 37 हजार, सेक्टर 14 में 38 लाख 34 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार मोहनगिरी की समाधि के पास 42 लाख 4 हज़ार, मूंदड़ा बगीची में 36 लाख 99 हजार, करमीसर शनि मंदिर के पास 35 लाख 78 हजार, जंभेश्वर नगर में 39 लाख 79 हजार रुपए, स्वीकृत किए गए हैं। चटोलाई श्मशान भूमि के पास 36 लाख 21 हजार, श्री रामसर ओपन वैल के पास 37 लाख 35 हजार तथा नाथूसर हेडवर्क्स पर 36 लाख 69 हजार रुपए व्यय कर ट्यूबवेल निर्माण करवाया जाएगा।शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने इस कार्य की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे आमजन को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!