Bikaner Live

आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुँआ के छात्रों ने स्वर्ण रजत पदक जीत कर बढ़ाया बीकानेर का मान….
soni

बीकानेर अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 7-11-22 से 9-11-22 को शिवपुरी में आयोजित हुई । जिसमें आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुँआ के भैया गौरव विश्नोई ने 3 स्वर्ण व भैया संजय हर्ष ने 2 रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान को गौरान्वित किया । भैया गौरव ने 40 मीटर व 30 मीटर दोनों दूरी पर स्वर्ण पदक प्राप्त किए वहीं संजय हर्ष ने 50–50 मीटर दूरी पर दो रजत ऑल ऑवर में कांस्य पदक प्राप्त किया । शाला प्रधान श्री घनश्याम जी व्यास ने निरंतर प्रगति के पथ पर बढने का आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर जिला प्रबंध समिति व स्थानीय प्रबंध समिति के गणमान्य लोग नरेन्द्र जी अग्रवाल, अशोक जी, रामसुख जी व सुनील जी उपस्थित रहे ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!