Bikaner Live

समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने विमंदित पुनर्वास गृह का अवलोकन किया……


बीकानेर, 23 नवम्बर। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने बुधवार को पवनपुरी स्थित विमंदित पुनर्वास गृह (सेवा आश्रम) का अवलोकन किया। डॉ. शर्मा ने बच्चों के बीच बैठ कर उनका हाल जाना।
समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने संस्था द्वारा विमंदित बच्चों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए। मनोज कुमावत ने संस्था का अवलोकन करवाया।
नारी निकेतन का किया निरीक्षण
समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने बालिका और शिशु गृह, बालिका संप्रेक्षण गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण किया। यहां आवासित बालिकाओं और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षक शारदा चौधरी तथा सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग कविता स्वामी से इन संस्थानों की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और कहा कि अधिकारियों द्वारा इनका नियमित निरीक्षण किया जाए।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान, भावना गौड़, सुनीता गौड़, गजेन्द्र सांखला व सुंदर लाल आदि उपस्थित रहे।
करणी माता मंदिर में किए दर्शन
समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश में अमन और खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में बताया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!