
बीकानेर। 23 नवंबर 2022 बुधवार को बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बीकानेर द्वारा वाल्मीकि बस्ती, विश्वकर्मा गेट के पास एवं मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में जनसंपर्क कर मोदी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं मोदी सरकार की योजनाओं के प्रपत्र वितरण किए गए।
जिसमें मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया,शहर जिला महामंत्री कन्हैयालाल लखन, जिला उपाध्यक्ष दीपाराम नायक, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष पहलाद सिंह धोबी, मुक्ता प्रसाद मंडल महामंत्री घनश्याम लोहिया एवं सक्रिय कार्यकर्ता जितेंद्र नायक उपस्थित रहे।














