Bikaner Live

जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा- भाजपा जूनागढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न जनमानस ने बना लिया है कांग्रेस सरकार की विदाई का मन- डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य

बीकानेर । राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की झुंझुनू बैठक के पश्चात शहर भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक और उसके बाद मंडलों की कार्यसमिति बैठकों का दौर जारी है। इस क्रम में भाजपा जूनागढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार और पूर्व पार्षद कृष्णा कंवर शेखावत मंचस्थ पदाधिकारियों के साथ जूनागढ़ मंडल के अपेक्षित श्रेणी के मंडल और मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी-संयोजक, बूथ अध्यक्ष इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और वंदे मातरम गायन के साथ हुआ।

मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अगुवाई में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री रमेश मीणा द्वारा बीकानेर जिला कलेक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार और बदतमीजी का एक स्वर में विरोध करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने मंडल द्वारा आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल की ओर से संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को सफलतापूर्वक ढंग से सम्पादित करवाने का विश्वास दिलाया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि राजस्थान की आम जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है तथा अब जनमानस और जनवाणी ने इस सरकार की विदाई का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्षों में अंतर्कलह, आपसी विवाद और कुर्सी की छीना झपटी के अलावा कोई कार्य नहीं किया है और प्रदेश को विकास की बजाय विनाश की ओर ले जाने का कार्य किया है।

डॉ. आचार्य ने मंडल पदाधिकारियों से पार्टी के महत्वपूर्ण आगामी अभियान जन आक्रोश यात्रा और रैली की तैयारियों, जिम्मेदारियों के वितरण और रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पूरी रैली को मॉनिटरिंग के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी तरह से “फ्लॉप” साबित हुई है और भाजपा कार्यकर्ता जनआक्रोश यात्रा के माध्यम से जन-जन की आवाज को मुखर करते हुए कांग्रेस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फैंकने का कार्य करेंगे।

मंडल पदाधिकारी देवरूप सिंह मोजास ने प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकाम नीतियों और विफलताओं के बारे में बताया।

पूर्व जिला मंत्री और मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना, ई-श्रम कार्ड और बीमा योजना इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी। त्रिलोक सिंह चौहान ने भी राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया ।

पार्षद प्रत्याशी श्याम मोदी ने स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया किया जिसका समर्थन मंडल महामंत्री शिवकुमार मेघवाल और भारती अरोड़ा ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर राजनीतिक और स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रस्तावों का सामूहिक अनुमोदन किया।

जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, और पूर्व पार्षद कृष्णा कंवर शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए।

मंडल महामंत्री हरि सिंह राजगुरु ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, पूर्व पार्षद कृष्णा कंवर शेखावत के साथ रामकुमार व्यास, शिवकुमार मेघवाल, अर्जुन सिंह पड़िहार, हरिसिंह राजगुरु, चेतन पंवार, विकास पंवार, पार्षद अनूप गहलोत, श्याम मोदी, रामपाल सेन, प्रेम सिंह मेड़तिया, त्रिलोक सिंह चौहान, अर्जुन पंवार, संगीता शेखावत, कमलजीत कौर, गोपाल सिंह, भारती अरोड़ा, ओम पंवार, कपिल स्वामी, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!