Bikaner Live

चित्रकार कला कुम्भ 2023 संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन बैठक पहुंचे

आज दिनांक 23 /11 /2022 बीकानेर ! बीकानेर के चित्रकारों ने संभागीय आयुक्त बीकानेर डॉक्टर नीरज के पवन के कार्यालय में एक मीटिंग में हिस्सा लिया ! मीटिंग कला कुम्भ 2023 बीकानेर के सन्दर्भ में रखी गयी ! जिसकी अध्यक्षता स्वयं संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन ने की ! मीटिंग में पूर्व में प्रस्तावित कला कुम्भ 2023 के प्रस्ताव पर बजट के विषय पर बात हुई ! तो वहीं मीटिंग में बीकानेर के चित्रकारों ने एक सूची प्रेषित की जिसमे प्रायोजक बन सकने वाले बीकानेर व्यवसाय जगत के 70 फर्मस के नाम उल्लेखित है ! संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन ने इस कला कुम्भ के सन्दर्भ में राजस्थान कला एवम संस्कृति मंत्री डॉक्टर बुलाकी दास कल्ला जी से भी बात करने व उन्हें कला कुम्भ 2023 के सन्दर्भ में जानकारी के साथ लागत और उसके लिए बजट उपलब्ध करवाने हेतु सूचित करना अवश्यरूप से जरुरी बताया है , ये बात मीटिंग में उपस्थित सभी चित्रकारों से संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन ने कही !
मीटिंग के अंत में संभागीय आयुक्त बीकानेर डॉक्टर नीरज के पवन ने एक समूह चित्र के लिए अनुमति दी जिसमे प्रायोजक की सूची को लेते हुए संभागीय आयुक्त बीकानेर डॉक्टर नीरज के पवन और जिसे प्रेषित कर रहे है बीकानेर के चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित , चित्रकार श्री मूलचंद महात्मा ( मथेरण चित्रकला के उस्ताद ) चित्रकार मोहशीन राजा उस्ता , चित्रकार हिमानी शर्मा , चित्रकार अनुराग स्वामी , चित्रकार राम कुमार भादाणी , चित्रकार कमल किशोर जोशी आदि ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!