
जयपुर राजस्थान के नाना प्रकार के व्यंजनों और मसालों की उत्कृष्टता एवं क्षेत्रीय विविधता से स्थानीय लोगों पर्यटकों एवं अन्य आंगतुकों को अवगत कराने के उद्देश्य से उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा “56 भोग 2022 के नाम से फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह राज्य स्तरीय उत्सव दिनांक 08 से 12 दिसम्बर 2022 तक राजस्थान हाट, जलमहल के सामने जयपुर में आयोजित किया जा रहा है तथा इस प्रमुख पर्यटन स्थल के समीप इस प्रकार के आयोजन से विभाग की मंशा है कि राज्य के विविध व्यंजनों, खाद्य पदार्थों एवं मसालों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मसाले देश विदेश में प्रसिद्ध है। उत्सव में साबुत एवं पिसे हुए मसालों के अतिरिक्त इनके पेस्ट एवं प्रोसेस्ड पैकेज भी उपलब्ध होंगे। मसालों के साथ साथ रसोई की और तमाम चीजें जैसे अचार-मुरब्बे, सॉस, पापड़ बड़ी, खाखरे पाचक चूर्ण- चटनी, फेर-सांगरी, काचरी जैसी सूखी परम्परागत सब्जियां, नागौरी मेथी आदि रखी जाएगी। देशी घी, शहद, गुड आदि की स्टाल्स भी लगाई जाएगी राज्य में ऐसे अनगिनत स्वादिष्ट व्यंजन समस्त जिला और छोटे-छोटे स्थानों पर बनाये जाते है और यदि उन्हें आगे और मंच मिले तो दे लाखों-करोड़ों लोगों को आकर्षित करने में समर्थ हो सकते हैं। इसी तरह से इस उत्सव में रसोई से जुड़े परंपरागत, प्राकृतिक और आधुनिक उपकरणों के प्रदर्शन और बिकी की व्यवस्था की जा रही है ताकि 56 भोग -2022 आगन्तुकों के लिये बहुउपयोगी और बहुआयामी उत्सव बन सकें।
इस अनूठे आयोजन की सफलता में महाप्रबन्धक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्रों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इस संबंध में जिले के व्यंजन निर्माताओं, मसाला उत्पादकों, जिले के सहकारी उपभोक्ता भण्डारों / कय-विक्रय सहकारी संस्थाओं, उत्सव से जुड़ी वस्तुओं के निर्माताओं आदि से तत्काल समन्वय सुनिश्चित कर उत्सव में स्टाल लगाने, प्रायोजन सहभागिता, फ्लेक्स विज्ञापन आदि की सहमति प्राप्त कर लें। इस क्रम में आपके द्वारा की गई समस्त कार्यवाही से तीन दिवस में श्री एस. एस. शाह, अतिरिक्त निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य एवं अधिशासी निदेशक, यूपीएस को ई-मेल के माध्यम से आवश्यक रूप से अवगत करावे “56 भोग 2022” हेतु तैयारियाँ य आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिये शीघ्र ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसे संवाद भी किया जायेगा।














