Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
05 जोड़ी रेल सेवाओं में बढाये अतिरिक्त कोच




जोधपुर, 28 नवंबर। रेलवे द्वारा सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 14646/14645, जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से दिनांक 01.12.22 से 31.12.22 तक तथा जैसलमेर से दिनांक 03.12.22 से 02.01.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से दिनांक 02.12.22 से 30.12.22 तक एवं बाडमेर से दिनांक 05.12.22 से 02.01.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 20943/20944, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 01.12.22 से 29.12.22 तक एवं भगत की कोठी से 02.12.22 से 30.12.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4. गाडी संख्या 09037/09038, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेषल रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.12.22 से 30.12.22 तक तथा बाडमेर से दिनांक 03.12.22 से 31.12.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

5. गाडी संख्या 22915/22916, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.12.22 से 26.12.22 तक तथा हिसार से दिनांक 06.12.22 से 27.12.22 तक 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post