Bikaner Live

कर्ज माफी के वादे को भूल किसानों के साथ किया गहलोत सरकार ने विश्वासघात, अब हो रही है ज़मीनें कुर्क- श्याम चौधरी….

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज़माफी नहीं करके वादाखिलाफी की है। यही नही सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान त्रस्त है और आगामी चुनावों में वो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि कर्ज माफी, सिचाई के पानी के अभाव में, बिजली कटौती और यूरिया खाद की अनुपलब्धता के चलते किसान बेबसी के दौर से गुजरने हेतु मजबूर है। उन्होंने बताया कि किसान की कर्जमाफी तो छोड़िए उल्टा कर्जवसूली के नाम पर अब तक हज़ारो किसानों की जमीनें कुर्क कर दी गई है जिसके फलस्वरूप किसान अवसाद में है और आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहा है।
बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष के जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण राजस्थान की जनता त्रस्त है। सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में निकलने वाली जन आक्रोश यात्राओं के माध्यम से होने वाली चौपालों और नुक्कड़ सभा मे किसान मोर्चा आगे बढ़कर सरकार की जन विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी निर्णयों से अवगत करवाएंगे।
बैठक में बीकानेर में दोनों विधानसभाओं मे जन आक्रोश यात्राओं को सफल बनाने का आह्वाहन किया गया।
बैठक में किसान मोर्चा महामंत्री दीपक यादव ,उपाध्यक्ष पूनम चंद पूनिया, ओमप्रकाश भांभू, मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा, तेजेंद्र सिंह गिल, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, बजरंग बिश्नोई, रवि मारू, गगन भाटी, कमल सेन, महेश कुमार कुमावत, प्रदीप बिश्नोई, शिव चूरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!