Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक स्वर्गीय श्री रमेश चन्द अग्रवाल के जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में सेवा कार्य कर मनाया….

राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विधालय में फल वितरित

बीकानेर। दिनांक 30-11-22 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला बीकानेर इकाई द्वारा महासम्मेलन के संस्थापक स्व. रमेशचन्द्र अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद किया और राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विधालय में फल वितरित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष जुगल राठी ने रमेश जी के साथ बिताये पलों को याद करते हुवे कहा कि रमेश जी का जीवन सेवा समर्पण और श्रृद्धा का प्रयाय था जब भी उनसे बात होती तो वो हमेशा सेवा की ही बात करते समाज सेवी सुरेश गुप्ता ने बताया की वैश्य समाज का पहला कर्म सेवा ही हैं और रमेश जी ने लोगो को सेवा के मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन किया वैश्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुवे कहा कि हमे रमेश जी अग्रवाल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए । विधालय के प्रधानाध्यापक
अल्ताफ अहमद ख़ान ने विधालय की गतिविधियों की जानकारी दी और सभी कक्षों का निरीक्षण करवाया
फलवितरण कार्यक्रम में
महासम्मेलन से जुड़े जिला महामंत्री
विजय बाफना ने पुर्व में हुवे कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी , जिला उपाध्यक्ष दिनेश महात्मा ने सभी का आभार जताया, उपाध्यक्ष सरद गोयल , पवन बंसल , महिला विंग की जिलाअध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन , प्रवक्ता किशन लोहिया , सरिता नाहटा , सुनीता कोचर , भानुप्रिया जैन , लोकेश आदि ने उन्हें याद कर श्रद्धांजली अर्पित की ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!