Bikaner Live

सूरतगढ-दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाया जायेगा

महावीर इन्टरनेशनल, सूरतगढ़ एवं श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंच, तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान, नई दिल्ली के सौजन्य से दिनांक 04 दिसम्बर 2022, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, बीकानेर रोड, नजदीक बस स्टैंड सूरतगढ़ में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में राजस्थान निवासी पात्र दिव्यांगजनों को उपलब्धता के आधार पर ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, स्मार्ट कैन आदि उपकरण निःशुल्क वितरित किये जायेंगे। शिविर में विकलांगता प्रमाण-पत्र भी बनाये जायेंगे। इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, फोटो, आय प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज साथ लेकर आवें। पंजीयन हेतु वही व्यक्ति पात्र होंगे जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कोई उपकरण प्राप्त नहीं किया हो। आगंतुकों के लिए चाय, लंगर की व्यवस्था होगी। ज्यादा जानकारी मोबाइल नंबर 9461374164 / 9549946256 / 9414094150 से प्राप्त की जा सकती है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!