Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस-कार्यक्रम स्थलों पर स्थापित होगी वोटर हेल्पलाइन डेस्क….


बीकानेर, 2 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वोटर हेल्पलाइन डेस्क स्थापित की जाएगी। इस दौरान 17 और 18 वर्ष आयु वर्ग के विशेष योग्यजनों को वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पवनपुरी स्थित एमआर होम प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विशेष योग्यजनों को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम होंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post