Bikaner Live

श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के पोस्टर का विमोचन
soni

– राज्य सरकार के क़ाबिना मंत्री डॉक्टर कल्ला ने शुभकामनाएँ दी !!

बीकानेर 3 दिसम्बर 2022 – विप्र फ़ाउंडेशन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में आराध्य देव भगवान परशुराम जी की 51 फ़ीट पंचधातु द्वारा निर्मित विशाल प्रतिमा हेतु “अमृत भारत यात्रा” जो भारत के विभिन्न राज्यो से होती हुई 12 दिसम्बर 2022 को छोटीकाशी बीकानेर पहुंच रही है !!

परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा का विफ़ा बीकानेर परिवार द्वारा राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री “विप्र गौरव” डॉ.बुलाकी दास कल्ला एवं भारत सरकार के केंद्रिय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की शुभकामनाएँ देकर यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया !!

विफा जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की गोकुल सर्किल स्थित सुरदासानी बगेची में विफा संरक्षक मधु आचार्य के सानिध्य में विप्र नेता नवरत्न व्यास,(पप्पू पुलिस),कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित, कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीलाल व्यास,विफा पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास,नगर निगम पार्षद सुधा आचार्य,समाजसेवी रामरतन पुरोहित,कन्हैयालाल रंगा, प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित, महिला जिला अध्यक्ष यशोदा पारीक सहित विप्र समाज के गणमान्यजनों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया कर परशुराम यात्रा की महत्ता पर प्रकाश डाला !!

प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए विप्र समाज मे उत्साह का माहौल है इस सम्बंध अनेको समितियों का गठन किया गया है प्रथम स्वागत कार्यक्रम उदयराम सर फांटा से गौतम सर्किल के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा !!

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारिक,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाई वाल, प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,श्री प्रकाश उपाध्याय (एसपी) पार्षद प्रदीप उपाध्याय,भाजपा नेता मोतीलाल हर्ष,मुकेश ओझा,राजकुमार पारीक़,अमित व्यास,सुमित शर्मा,शहर युवा महामंत्री अरविंद व्यास (राजा),विजय ओझा,अश्लेश पुरोहित, भाजपा नेता गोपाल आचार्य,सुभाष पुरोहित,छात्र नेता कार्तिक नारायण जोशी,गजेंद्र आचार्य,अनिल जोशी, किशोर जी,मुकेश सारस्वत सहित विफा पदाधिकारी कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें !!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!