
राजस्थान के सीकर में एक बार फिर से गैंगवार देखने को मिली. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने राजू ठेहट के घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार, राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी. इस समय आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी ली है.
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने राह चलते दो लोगों को भी गोली मारी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. कुल 50-60 राउंड के करीब बदमाशों ने फायरिंग की है. जानकारी के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट का घर है. आज सुबह राजू ठेहट अपने घर के बाहर निकला था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने जगह-जगह की नाकेबंदी
वहीं वारदात की सूचना पर मिलते ही एसपी सीकर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए. साथ ही पुलिस की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर राजू के शव को कब्जे में लिया. एसपी ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है. बदमाश भाग न पाएं, इसलिए जिले में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है. जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा.
ऑल्टो गाड़ी से भागे बदमाश- DGP
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि भागते समय बदमाशों ने हथियार के दम पर सफेद रंग की ऑल्टो गाड़ी किसी से छीनी थी. गाड़ी का नंबर RJ 21 CA 8273 है. डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि बदमाश पंजाब और हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाएंगे. बदमाशों के पीछे पुलिस लगी हुई है. पूरे प्रदेश भर में कड़ी सुरक्षा के आदेश दे दिए गए हैं. सभी एसएचओ को फील्ड में रहने के आदेश दिए गए हैं.
फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने
वहीं उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में चारों बदमाश नजर आए हैं, जिसमें सभी हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं. साथ ही फायरिंग भी कर रहे हैं. फायरिंग के दौरान ही बदमाशों ने दो अन्य लोगों को भी गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. वहीं फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.।

सीकर फायरिंग की घटना के बाद. वीर तेजा सेना का बंद का आह्वान
आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सीकर बंद
राजू ठेठ के शव का नहीं हुआ पंचनामा
परिजनों ने आरोपियों
को गिरफ्तार करने की की मांग
पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां
श्री कल्याण चिकित्सालय में लोगों का लगा जमावड़ा
वीर तेजा सेना के कार्यकर्ताओ ने करवाया बाजार बंद
फायरिंग की घटना में दो लोगों की हुई है मौत
पुलिस की जिलेभर में चल रही है कड़ी नाकेबंदी
सीकर पिपराली रोड पर सुबह हुई फायरिंग की घटना में 2 लोगों की मौत के बाद आज वीर तेजा सेना ने सीकर बंद का आह्वान किया है वीर तेजा सेना के कार्यकर्ता सीकर बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर गए तो वहीं श्री कल्याण चिकित्सालय में भी समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है परिजनों ने शव के पंचनामा नहीं करवाया है और परिजनों की मांग है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक शव का पंचनामा नहीं होगा वहीं दूसरी ओर पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां बनी हुई है शहर में कानून व्यवस्था संभाल कर रखना और अपराधियों की गिरफ्तारी करना हैं वीर तेजा सेना के कार्यकर्ताओ ने शहर के बाजार बंद करवा दिए इस घटना में फायरिंग की घटना में गैंगस्टर राजू ठेठ सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है तथा एक व्यक्ति अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है घटना के बाद सीकर पुलिस ने जिले भर में कड़ी नाकेबंदी की है तो वहीं कई एजेंसियां अपराधियों को गिरफ्तार करने के काम में लग गई है पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया है
*गेंगवार की पूरी कहानी*
*सीकर।*
जिले के पीपराली रोड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े राजू ठेहट को गोलियों से भून दिया। हत्याकांड के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर ठेहट राजनीति में कदम रखने वाला था। सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार-छह बदमाशों ने राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोली मार दी। राजू ठेहट की आनंदपाल गैंग और बिश्नोई गैंग से रंजिश चल रही थी। लॉरेंस बिश्नोई के रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। राजू ठेहट की हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। राजू ठेहत के तीन गोली लगने की सूचना मिली है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आनेवाला था।
*1995 में क्राइम की दुनिया में राजू ठेहट ने ली थी एंट्री*
राजू ठेहट का अपराध की दुनिया में नाम गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से पहले से ही फैला हुआ था। आनंदपाल सिंह की मौत के बाद भी राजू ठेहट की दबंगई कम नहीं हुई। अपराध के दुनिया में ठेहट ने 1995 के दौर में एंट्री की थी। उस समय भाजपा की भैरोंसिंह सरकार हवा के झोंके में झूल रही थी और राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू था। सीकर का एसके कॉलेज शेखावाटी के राजनीतिक का केंद्र था। कॉलेज में एबीवीपी का दबदबा था। गोपाल फोगावट शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। जिसके संरक्षण में राजू ठेहठ भी शराब का अवैध कारोबार करने लगा।
*अवैध शराब का कारोबार करता था ठेहट*
फोगावट के साथ काम करते हुए राजू ठेहट की मुलाकात बलबीर बानुडा से हुई। बानुडा दूध का व्यापार करता था लेकिन राजू ठेहट से मुलाकात के बाद बानुडा को खूब पैसा कमाने की लत लगी। वह भी राजू ठेहट के साथ मिलकर शराब का कारोबार करने लगा। साल 1998 में बलबीर बानुडा और राजू ठेहट ने मिलकर सीकर में भेभाराम हत्याकांड को अंजाम दे दिया। यहीं से शेखावाटी में गैंगवार की शुरुआत हो गई। 1998 से लेकर 2004 तक बानुडा और राजू ठेहट ने शेखावाटी में शराब के अवैध कारोबार बेरोकटोक करने लगे। अगर कोई इस धंधे में शामिल उनकी जी हजूरी नहीं करता तो दोनों उसे रास्ते से हटा देते।
*बलबीर बानूडा से दोस्ती दुश्मनी में बदली*
2004 में वसुंधरा राजे के पास राजस्थान की गद्दी थी। राजस्थान मे शराब के ठेकों की लॉटरी निकाली गई। जिसमें जीण माता में शराब की दुकान राजू ठेहट और बलबीर बानुडा को मिली। दुकान शुरू हुई और उस पर बलबीर बानुडा का साला विजयपाल सेल्समैन के तौर पर रहने लगा। दिनभर में हुई शराब की खपत का हिसाब शाम को विजयपाल बानुडा और ठेहट दोनों को देता था। दुकान से जिस प्रकार की बचत राजू ठेहट चाहता था, वह बचत उसे मिल नहीं रही थी। ठेहट को लगा की विजयपाल दुकान की शराब बेचने की बजाय ब्लैक में शराब बेचता है। इसी बात को लेकर राजू ठेहट और विजयपाल में कहासुनी हो गई और कहासुनी इस हद तक बढ़ गई की राजू ठेहट ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजयपाल की हत्या कर दी। विजयपाल की हत्या के बाद राजू ठेहट और बलबीर बानुडा की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई। बलबीर बानुडा अब अपने साले विजयपाल की हत्या का बदला लेने पर उतारू हो गया।
*बानूडा से दुश्मनी और सीकर गोलियों से दहलने लगा*
राजू ठेहट पर गोपाल फोगावट का हाथ था इसलिए ठेहट से बदला लेना इतना भी आसान नहीं था। बदला लेने के लिए बलबीर बानुडा ने नागौर जिले के सावराद गांव के रहने वाले आनंदपाल सिंह से हाथ मिलाया। राजू ठेहट आर्थिक रूप से आनंदपाल और बलबीर बानुडा के मुकाबले मजबूत था। बदला लेने के लिए आर्थिक रूप से भी मजबूत होना बेहद जरूरी था। इसलिए आनंदपाल और बलबीर बानुडा ने शराब और माइनिंग का कारोबार शुरू किया। जिसमें दोनों को फायदा भी मिला और इसी क्रम में चलते-चलते अपनी गैंग को भी मजबूत बना लिया, दोनों गैंग के गुर्गों के बीच लगातार गैंगवार होती रही और दोनों तरफ खून की नदियां बहती रही। राजू का शराब का कारोबार राजस्थान के अलावा हरियाणा तक फैल चुका था। ठेहट को राजनीति से सरंक्षण था। इसलिए एक राज्य से दूसरे राज्य में शराब के ट्रक बिना रोक टोक जाने लगे। आनंदपाल और बलबीर बानुडा राजू ठेहट के शराब के भरे ट्रकों को ही लूटने लगे। जिसके चलते ठेहट को आर्थिक रूप से संकट झेलना पड़ा।
*राजू के संरक्षक की हत्या से बानुडा ने लिया बदला*
आनंद पाल और बानूडा ने जून 2006 में राजू ठेहट के सरंक्षक गोपाल फोगावट को गोलियों से छलनी कर दिया। अब गोपाल फोगावट की हत्या के बाद बदले की आग राजू ठेहट के अंदर भी जलने लगी। साल 2012 तक दोनों गैंग अंडरग्राउंड रही और जब 2012 में बलबीर बानुडा, आनंदपाल और राजू ठेहट की गिरफ्तारी हुई तो बदले की आग फिर सुलगने लगी। बानुडा के खास दोस्त सुभाष बराल ने 26 जनवरी 2013 को सीकर जेल मे बंद राजू ठेहट पर हमला कर दिया लेकिन इस हमले में राजू ठेहट बच गया। हमले के बाद राजू ठेहट ने अपनी गैंग की कमान अपने भाई ओमप्रकाश उर्फ ओमा ठेहट को सौंप दी। इसी दौरान आनंदपाल और बलबीर बानुडा बीकानेर जेल मे बंद थे। संयोग से ओमा ठेहट का साला जयप्रकाश और रामप्रकाश भी बीकानेर जेल मे ही बंद थे। बदला लेने के लिए दोनों के पास हथियार पहुंचाए और 24 जुलाई 2014 को बीकानेर जेल मे बलवीर बानुडा और आनंदपाल पर हमला बोल दिया गया। इस हमले में आनंदपाल तो बच गया लेकिन बलवीर बानूडा मारा गया। बानूडा की मौत के बाद आनंदपाल ने बदला लेने की ठान ली और राजू ठेहट को मौत के घाट उतारने की कसम खा ली। दोनों गैंगों में गैंगवार होने लगी। इसी बीच एनकाउंटर में आनंदपाल मारा गया। अब ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
*सीकर से बिग ब्रेकिंग न्यूज़*
हमलावरों का मूवमेंट पंजाब और हरियाणा
राजस्थान पुलिस कर रही है बदमाशों का पीछा
ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे बदमाश
घटना में राजू ठेठ समेत दो लोगों की हुई मौत
एक युवक गंभीर रूप से घायल
मरने वाला एक अन्य शख्स बना रहा था वीडियो
हमलावर राजू ठेठ पर कर रहे थे ताबड़तोड़ फायरिंग
इसी दौरान मोबाइल से दूसरा शख्स बनाने लगा वीडियो
वीडियो बनाने वाले शख्स पर भी बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना में दूसरे शख्स की भी हुई मौत
दूसरा शख्स बताया जा रहा है नागौर का
सूत्रों से मिली जानकारी
हरियाणा के बताए जा रहे हैं हत्यारे
हरियाणा में रची गई हत्या की पूरी साजिश
राजू ठेठ की हत्या के बाद प्रदेश में गैंगवार की आहट फिर से हुई शुरू
















