

दिनांक 03.12.2022 को समय करीब 10.00 एएम पर सीएलसी चौक सीकर के पास राजू ठेहट पर अज्ञात बदमाशान द्वारा फायरिंग की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त पुलिस अधीक्षक जिला सीकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर, वृत्ताधिकारी वृत्त सीकर शहर थानाधिकारीगण मय जाप्ता मौके पर पहुचे एवं घटना बाबत प्रारम्भिक जानकारी प्राप्त करने पर सामने आया की राजेन्द्र उर्फ राजु ठेठ पुत्र श्री धन्नाराम जाति जाट उम्र 45 साल निवासी ठेठ तन रूपनगढ पुलिस दातांरामगढ जिला सीकर हाल निवासी सीएलसी के पास पिपराली रोड सीकर पुलिस थाना उधोग नगर सीकर के मकान के गेट के पास चार पांच अज्ञात बदमाशो ने राजु ठेठ पर फाईरिंग की, जिससे राजु ठेठ की मौक पर ही मृत्यु हो गई व बदमाशो ने भागते समय अल्टो कार के पास खड़े व्यक्ति से गोली मार कर चाबी छिन ली जिसका नाम श्री ताराचन्द पुत्र श्री तुलछाराम जाति जाट उम्र 45 साल निवासी दोतीना पुलिस थाना खाटु जिला नागौर के गोली लगने घायल हो गया व भागते समय बदमाशो ने कार सवार के पास खडे एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम कैलाश चन्द्र पुत्र श्री हरिशंकर जाति माली उम्र 40 साल निवासी वार्ड न 49 राधाकिशनपुरा पुलिस थाना उद्योग नगर जिला सीकर के पैर मे गाली मारी। मृतक राजु ठेठ की लाश को व घायल दौनो व्यक्तियो को एसके अस्पातल सीकर भिजवा दिया गया है। जिस पर अस्पताल से मालूमात करने पर घायल ताराचन्द की भी मृत्यु होना बताया तथा घायल कैलाश एस. के. अस्पताल में जैर ईलाज होना पाया गया। मुल्जिमान की धरपकड़ बाबत श्रीमान उमेश कुमार दत्ता, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक सीकर श्री कुंवर राष्ट्रदीप आईपीएस के निर्देशन में विभिन्न पुलिस टीमो का गठन किया जाकर अज्ञात बदमाशान को चिन्हित करने के प्रयास के दौरान सामने आया की उक्त बदमाशान करणी हॉस्टल सीकर में पूर्व से प्रवेश ले रखा था जिनकी फोटो व अन्य रिकॉर्ड प्राप्त किया जाकर चिन्हित किया गया एवं आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुये जिले एवं आस पास के जिलो में हथियारबंद नाकाबंदी करवायी गयी
दौराने तलाश व सुरागरसी मुल्जिमान का नीमकाथाना, झुंझुनू दिशा की तरफ भागना सामने आने पर पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्टदीप के नेतृत्व में पुलिस दल झुंझुनू नीमकाथाना की तरफ रवाना किया जाकर पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज जयपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू व सीकर के नेतृत्व में दोनो जिलो की पुलिस, एटीएस व एसओजी जयपुर की संयुक्त दलो द्वारा सघन तलाशी अभियान व सुरागरसी संभावित स्थानो पर शुरू की गयी। दौराने तलाश व नाकाबंदी दिनांक 03. 12.2022 को दोपहर के समय बबाई जिला झुंझुनू की नाकाबंदी टीम की नाबाबंदी तोडकर क्रेटा गाडी में सवार बदमाशान भागने व भागते हुये फायर करते हुये हरडिया होते हुये बागोली नदी में उतर गये जहाँ जिला पुलिस सीकर व झुंझुनू की लगभग 15 टीमो ने बागोली नदी निकट पहाडियो में, हरडिया, कांकरिया, सुरपुरा, बाघोली, पापडा. नयाबास, हरिपुरा इत्यादि आसपास के गाँवो में सर्च अभियान चलाया गया। नीमकाथाना पधारे श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर व पुलिस अधीक्षक सीकर ने बदमाशान के फरार होकर शरण लेने के संभावित ठिकानो पर तलाशी अभियान चलाया जाकर प्रभारी प्रवेक्षण किया गया जिसमे तलाशी के दौरान सराय (हरियाणा), डाबला, स्यालोदडा थाना पाटन के नजदीक पहाडियो के पास खेतो में छिपे हुये बदमाशान को रात्री को 1. मनीष उर्फ बच्चीया पुत्र पप्पूराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी जोरावाली ढाणी थाना नीमकाथाना शहर 2. विक्रम गुर्जर पुत्र श्री कालूराम गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी बामरडा जोहडा थाना खण्डेला को मय विदेश हथियार व जिन्दा कारतुस के पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिये आरोपियो की प्रारम्भिक पुछताछ के आधार पर डाबला नदी व आसपास की पहाडियो में कई टीमो द्वारा सर्च की गयी तदोपरान्त मुखबीर की सूचना के आधार पर गॉव पापडा, गढला कला, गुढा, पोंख, पचलंगी (झुंझुनू) में तलाशी के दौरान मालाखेत की पहाडियो के अन्दर आरोपीगण 1. सतीश पुत्र महीपाल जाति मेघवाल उम्र 40 साल निवासी ढाढवा थाना बाढडा, हरियाणा 2. जतीन पुत्र रतनसिंह जाति कुम्हार उम्र 24 साल निवासी ढाढवा थाना बाढडा, हरियाणा ने पुलिस निरीक्षक मनीष शर्मा, व श्री हिम्मत सिंह पु. नि. पर फायरिंग की जो बाल-बाल बचे जिसके बचाव में पुलिस ने भी सामने से फायर खोला जिसमे दोनो सतीश व जतीन के चोटे आयी आरोपीगण के साथ एक बाल अपचारी को भी निरूद्धी में लिया गया है।













