Bikaner Live

आईएएस जितेन्द्र सोनी को मिला राष्ट्रपति सम्मान
बीकानेर के स्वर्णकार समाज ने जतायी प्रसन्नता…..

  बीकानेर। राजस्थान कैडर में अक्सर अपने नवाचारों के लिए चर्चित रहने वाले आईएएस अफसर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड दिया। उनको यह अवॉर्ड जिले में दिव्यांगों के लिए बेहतरीन काम करने के लिए दिया गया है। आईएएस जितेन्द्र सोनी अभी अलवर के कलेक्टर हैं और बीकानेर से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बीकानेर के स्वर्णकार जगत में प्रसन्नता की लहर है। राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर स्वर्ण समाज उत्थान मंच के प्रदेश अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सोनी ने आईएएस जितेन्द्र सोनी को शुभकामनादं देते हुए उन्हे स्वर्णकार समाज का गौरव बताया। इनके अलावा ज्वैलरी एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ,स्वर्णकार समाज के संभाग प्रभारी (चुनाव) करणीदान सोनी, सर्व स्वर्णकार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद सोनी, श्रीकिशन सेवा संस्थान के श्याम सोनी, नोखा स्वर्णकार युवा मोर्चा अध्यक्ष महावीर सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता नथमल सोनी, लीलाधर सोनी,अमित सोनी समेत स्वर्णकार समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता जताई है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!