Bikaner Live

कोरोना के बाद वायरस डेल्टा प्लस बीकानेर में

देश में कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक थम चुकी है, लेकिन अब महामारी के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं.

राजस्थान में डेल्टा प्लस का पहला केस सामने आया हैं. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नए वेरिएंट की पुष्टि की हैं. बीकानेर निवासी ट्रांसपोर्टर व्यवसायी की पत्नी 65 वर्षीय महिला मरीज बताई जा रही हैं. जो  महिला बीकानेर के बंगला नगर की निवासी हैं. डॉक्टर बी एल मीणा ने  कहा कि हम मरीज ट्रेस करवा रहे हैं, पोस्ट कोविड सैम्पल मांगे गए थे. सूत्रों के अनुसार 29 मई को  रैडेंम्बली इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसमें यह  डेल्टा प्लस पॉजिटिव आया था।
जानकारी के अनुसार यह रिकवरी हो चुका है इससे कोई खतरा नहीं होना चाहिए। इधर ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ देवेंद्र चौधरी का कहना है कि अभी पूरी हिस्ट्री की जांच करवा रहे हैं उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बीकानेर वासियों को सावधानी रखने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोविड पॉजीटिव रोगियों के रेण्डम सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जहां जांच में इस महिला को डेल्टा प्लस वेरियंट से कोविड पॉजीटिव होना सामने आया। फिलहाल अब जिले के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतने और कोविड गाइडलाइन की पालना करने की सख्त जरूरत है। सावधानी रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बंगला नगर पहुंच चुकी हैं और वहां इस महिला के घर के नजदीक रहने वाले लोगों की जांच के सैम्पल एकत्रित कर रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post