Bikaner Live

आक्रोश रथ यात्रा युवाओं ने निकाली बाईक रैली
soni

*उप खंड श्री डूंगरगढ़ के मोमासर मंडल के गांवों में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में निकली जन आक्रोश रथ यात्रा का युवाओं ने बाईक रैली के रूप में किया स्वागत जनता ने दिया भारी संख्या में समर्थन* श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

श्रीडूंगरगढ़ मोमासर मंडल के गांवों में जन आक्रोश यात्रा के काफिले का युवाओं ने बाइक रैली के रूप में नारे बाजी के साथ जयघोष करके समर्थन किया,। जन आक्रोश रथ यात्रा का गांव लालासर, मोमासर,सत्तासर,लिखमादेसर, कुंतासर,रेवाड़ा,धीरदेसर चोटियान,कितासर,शीतल नगर, बिग्गा बास रामसरा, बिग्गा, सांतलेरा आदि गांवों में जनता ने भारी संख्या में यात्रा का जन समर्थन किया । यात्रा का गांवों मुख्य चौपालों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया और चौपाल करवाई । भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित पूरी टीम ने गांव गांव ढाणी ढाणी यात्रा करते हुए जनता के समक्ष प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विस्तार से बताते हुए गहलोत सरकार को भ्रष्ट और कुशासन और सड़ी गली सरकार बताया तथा जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ़ शिकायतें शिकायत पेटी में डाली । सारस्वत ने कांग्रेस सरकार को कुशासन की सरकार बताया ।
इस बीच प्रभारी आरती शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार,पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत,जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने भी कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए सबसे फैल सरकार बताया । इस बीच मौजूद रहे चेयरमैन
मानमल शर्मा,विक्रम सिंह सत्तासर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव कुमार स्वामी, पूर्व जिलामंत्री हेमनाथ जाखड़,अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,सुभाष कमलिया,किशन गोदारा,ब्रजलाल सारस्वत बिग्गा,श्रवण नाई, ओमनाथ सिद्ध,मांगीलाल गोदारा,
,महेंद्र सिंह लखासर,आईटी से पवन स्वामी,महेश राजोतिया,अरविंद चारण,पार्षद जगदीश गुर्जर,विक्रम सिंह, गोपाल छापोला,रजत आसोपा, भरत सारस्वत ठुकरियासर,युवा मोर्चा से भवानी तावानिया,उत्तम नाथ सिद्ध, महेंद्रसिंह,बजरंगलाल प्रजापत,भवानी सिंह,प्रेम नायक,लूणाराम नाई,काननाथ सिद्ध, राजेश शर्मा,शिव तावनियाँ,राम सोनी,गणेश सोनी,धनराज सोनी,सहित पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!