Bikaner Live

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं….


बीकानेर, 15 दिसंबर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया ने गुरुवार को नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की जनसुनवाई की।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने 5 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया। इन समस्याओं के नियम सम्मत निस्तारण के लिए लोहिया ने विश्वास दिलाया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरडा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील जावा ने किया। इस दौरान कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर चावरिया, पार्षद नंदलाल जावा, गणेश चंदेलिया, गजराज चावरिया, ईश्वर जावा, सतीश सांवरिया, विनोद पवार, सन्नी भाटिया, उमेश चांगरा, घनश्याम लोहिया, सुभाष बारासा, अर्जुन चंदेलिया, रॉकी परिहार, धनसुख, सुरेश चावरिया और माणिक गुजराती आदि शामिल रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!