Bikaner Live

जन आक्रोश सभा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित….

बीकानेर । भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर की बैठक गुरुवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री माधोराम चौधरी तथा जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी जन आक्रोश सभा के विषय पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई ।

प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने महिला मोर्चा को जन आक्रोश अभियान और सभा में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया और सभा की सफलता के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की बात कही ।

जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बहुत ही सक्रियता के साथ अभियान में भाग लेने और पार्टी की रीति-नीति को घर घर तक पहुंचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के सम्बन्ध में जानकारी दी ।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह के साथ महिला मोर्चा पदाधिकारी सरिता नाहटा, सुधा आचार्य, संगीता शेखावत, भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला, मंजूलता रावत, राजकुमारी मारु, अनु सुथार, हाजरा चौहान, भगवती स्वामी, सुमन जोशी, राधा खत्री, भानु आनंद, चेतना भाटी, शारदा नायक, सरस्वती विश्नोई , इंदु वर्मा, दीपिका त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।


Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!